फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Secretary suspended for failing to deposit embezzled amount of 7.96 lakh.

Farrukhabad News: गबन की धनराशि 7.96 लाख जमा न करने पर सचिव निलंबित

Mon, 28 Sep 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for failing to deposit embezzled amount of 7.96 lakh.
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा वजीर आलम खां में 15.93 लाख रुपये की गबन की पुष्टि के बाद आधी धनराशि 7.96 लाख रुपये सचिव को जमा करने के आदेश दिए गए थे। गबन की धनराशि जमा न करने पर डीडीओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा वजीर आलम खां में हुए विकास कार्यों में 15 लाख 93 हजार 41 रुपये के गबन की पुष्टि हुई थी। 30 नवंबर 2023 को जिलाधिकारी ने गबन की धनराशि का आधा हिस्सा प्रधान अर्चना देवी से 796520 रुपये भू-राजस्व की भांति वसूलने के आदेश दिए। जबकि आधी धनराशि ग्राम विकास अधिकारी सचिव मोहित यादव को 7 लाख 96 हजार 520 रुपये जमा करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद सचिव ने गबन की धनराशि जमा नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने डीपीआरओ को सचिव से गबन की धनराशि जमा कराकर अवगत कराने को कहा। डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस दिया, इसके बावजूद धनराशि जमा नहीं हुई। जिलाधिकारी ने सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए। डीपीआरओ अविनाश चौरसिया ने सचिव के निलंबन की संस्तुति कर जिला विकास अधिकारी को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि सचिव मोहित यादव को निलंबित कर अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने पीडी कपिल कुमार को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन में आरोपपत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। सचिव मोहित यादव की इन दिनों ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र में तैनाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed