फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power out for three days; people left desperate for water too.

Farrukhabad News: तीन दिन से बिजली गुल, पानी के लिए भी तरसे लोग

Mon, 28 Sep 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Power out for three days; people left desperate for water too.
कायमगंज। तेज बारिश और हवाओं के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है। शनिवार रात नगर के कुछ फीडर चालू किए गए, लेकिन कुछ ही देर में आपूर्ति फिर बाधित हो गई। रविवार को भी बिजली संकट बना रहा। इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई थी। शाम सात बजे के बाद आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पोल गिर गए और लाइनों पर पेड़ गिरने से फाल्ट हो गए।
विज्ञापन


वहीं, रुटौल बिजलीघर में पानी भरने से 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के खराब होने की आशंका है। विभाग ने इसकी जांच शुरू करा दी है। तीन दिन से बिजली न आने के कारण घरों के इन्वर्टर और बैटरी भी जवाब दे गए हैं। बिजली घर के अधिकारियों के दफ्तरों में भी पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन शिवशंकर ने बताया कि भारी बारिश से बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ है। कर्मचारियों की टीमें लगाकर फाल्ट ठीक कराए जा रहे हैं। रुटौल बिजलीघर के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की जांच कराई जा रही है। उसके खराब होने की आशंका है। जल्द आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed