{"_id":"66d70f515f6c4d0cbe0eaf8d","slug":"video-fararakhabtha-saecasa-ma-sasatha-ka-mal-gathaga-ka-abra-parabhara-ka-caraja-chhana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फर्रुखाबाद सीएचसी में सांसद को मिला गंदगी का अंबार, प्रभारी का चार्ज छिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फर्रुखाबाद सीएचसी में सांसद को मिला गंदगी का अंबार, प्रभारी का चार्ज छिना
फर्रुखाबाद जिले में सदर विधायक की गोद ली हुई सीएचसी का मंगलवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने निरीक्षण किया। गंदगी के अंबार मिलने के साथ स्टोर में एक्सपायर दवाएं भी रखीं मिलीं। 45 में से 39 कर्मचारी गायब थे। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को चार्ज से हटा दिया। फार्मासिस्ट को संबद्ध करने के साथ निलंबन की संस्तुति की दी है।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बढ़पुर ब्लाॅक की सीएचसी बरौन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कमरे में भरी दवाओं का स्टॉक देखा तो भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं मिलीं। इसमें कई प्रकार की जांच किट, इंजेक्शन व महंगी दवाएं भी शामिल थीं। लाखों की तादाद में कैल्शियम व आयरन की गोलियां भी रखी थीं। वर्ष 2020 से जून 2024 तक की एक्सपायरी दवाएं देख सांसद दंग रह गए। उन्होंने वार्ड देखे तो जगह-जगह गंदगी के अंबार मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।