{"_id":"6a2987d2974735d07d06832a","slug":"video-etawah-vigilance-team-catches-deputy-cmo-accepting-rs55000-bribe-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"इटावा: विजिलेंस टीम ने डिप्टी सीएमओ को 55 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: विजिलेंस टीम ने डिप्टी सीएमओ को 55 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
विजिलेंस कानपुर सेक्टर की टीम ने बुधवार दोपहर ढाई बजे सीएमओ कार्यालय परिसर से डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कागजी कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी डिप्टी सीएमओ को गिरफ्तार कर कानपुर ले गई। डिप्टी सीएमओ पर श्रीजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक की एनओसी देने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे जाने का आरोप है।
ऊसराहार निवासी नवीन कठेरिया ने अपनी पत्नी प्रिया के नाम से श्रीजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चार जून को आवेदन किया था। आरोप है कि क्लीनिक के पंजीकरण और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के एवज में डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव ने साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह पहले ही ढाई लाख रुपये आरोपी डिप्टी सीएमओ को दे चुका था। शेष धनराशि की मांग लगातार किए जाने पर नवीन कठेरिया ने छह जून को कानपुर विजिलेंस में लिखित शिकायत देकर आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाने की इच्छा जताई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस पुलिस अधीक्षक ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। बुधवार को योजना के तहत विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय परिसर में जाल बिछाया। नवीन कुमार को पाउडर लगाकर नोट देकर डिप्टी सीएमओ के पास भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।