{"_id":"6abd5520d29831d651013da0","slug":"body-of-young-man-found-hanging-from-a-neem-tree-near-his-in-laws-house-etawah-news-c-216-1-etw1015-150624-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ससुराल के पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ससुराल के पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के टिलीटीला गांव के पास बुधवार शाम नेशनल हाईवे किनारे एक पेट्रोल पंप के पीछे 28 वर्षीय गौरव नागर का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। युवक अपनी ससुराल आया था और उसका पत्नी से विवाद चल रहा था।
गौरव जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मलाजनी गांव का निवासी था। उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले टिलीटीला निवासी काजल से हुई थी। मृतक के साले विकास नागर ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को गौरव ने उसकी बहन को नोएडा से मारपीट कर घर से भगा दिया था। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। गौरव शराब का आदी था और उसके दो बेटियां व एक बेटा है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जांच में सामने आया है कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह घर से निकलने के बाद ससुराल नहीं गया और हाईवे के आसपास ही रहा। विकास नागर ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।