फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Captain Jitendra Bhadauria becomes President of the Ex-Servicemen's Association.

Etawah News: कैप्टन जितेंद्र भदौरिया बने भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष

Thu, 01 Oct 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Captain Jitendra Bhadauria becomes President of the Ex-Servicemen's Association.
इटावा। शहर के एक निजी अस्पताल के प्रांगण में भूतपूर्व सैनिक संगठन की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें कैप्टन जितेंद्र सिंह भदौरिया को अध्यक्ष चुना गया। सूबेदार राकेश यादव और कैप्टन शैलेंद्र सिंह भदौरिया महासचिव बने। पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन सुरेश सिंह भदौरिया, मुख्य संरक्षक कैप्टन अनिल कुमार अवस्थी और महासचिव कैप्टन शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने शपथ दिलाई। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला, पीत पट्टिका और मनोनीत पत्र भी दिए। कमांडर नर सिंह भदौरिया निर्वाचन अधिकारी और अध्यक्ष थे। पेटी अफसर महेश सिंह उप निर्वाचन अधिकारी रहे। सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान, सूबेदार राम बहादुर सिंह, सूबेदार राजबीर सिंह चौहान, उपेंद्र सिंह और विश्राम सिंह महामंत्री चुने गए। पदाधिकारियों ने संगठित रहने और संगठन को मजबूत बनाने का वादा किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर सूबेदार जगदीश राजपूत, बृजेश सिंह चौहान, राजेश सिंह भदौरिया और राजेश सिंह चौहान नियुक्त हुए। जिला मंत्री अतुल सिंह, सतीश कुमार, सुनील सेंगर और राजीव राजपूत बने। सूबेदार सुखबीर सिंह शहर मंत्री तथा भगवानदास शर्मा प्रशांत मीडिया प्रमुख चुने गए। शैलेंद्र शुक्ला लायजन मंत्री और सूबेदार राम शंकर भदौरिया बढ़पुरा ब्लॉक प्रभारी बनाए गए। कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed