{"_id":"6a89a49feb187caace0df6cb","slug":"video-etawah-constables-wife-beats-youth-with-cricket-bat-fir-registered-against-four-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"इटावा: सिपाही की पत्नी ने युवक को क्रिकेट बैट से पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: सिपाही की पत्नी ने युवक को क्रिकेट बैट से पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई विशाल नगर अड्डा जालिम में घर के बाहर पानी बहाकर गंदगी करने का विरोध करने पर विवाद हो गया। सिपाही की पत्नी समेत चार लोगों ने फार्मेसी छात्र के साथ मारपीट की। क्रिकेट बैट से सिर पर हमला करने से युवक के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। मारपीट की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशाल नगर अड्डा जालिम निवासी विवेक पाल फार्मेसी का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के घर से अक्सर पानी बहाकर उसके दरवाजे के बाहर गंदगी की जाती है। शुक्रवार सुबह भी पड़ोसी के घर से पानी बहाया जा रहा था। इस पर उसने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर यूपी पुलिस में तैनात सिपाही राजू यादव, उसकी पत्नी पूजा यादव, प्रदीप और सरोज ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पूजा घर से क्रिकेट बैट लेकर आई और हमला किया। बैट लगने से उसके सिर में चोट आई, जबकि हाथ और पैरों में भी चोटें लगीं। मारपीट की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद परिजन घायल विवेक को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित ने पड़ोसी परिवार से करीब 12-13 वर्षों से विवाद चले आने की बात भी कही है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू यादव, पूजा यादव, प्रदीप और सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।