{"_id":"6ae38cdf7813d1d0f9074092","slug":"family-subjected-to-a-barrage-of-gunfire-driven-by-a-grudge-etawah-news-c-216-1-etw1015-152299-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रंजिश में परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रंजिश में परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
इटावा। पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात ट्रांसपोर्ट कर्मचारी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के इरादे से चार-पांच राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोलियां चलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मोहल्ला मढ़ैया शिवनारायण निवासी पिंकी ने बताया कि उनके पति क्रांति कुमार ट्रांसपोर्ट पर काम करते हैं। पिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे उनके पति घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते निशांत चौधरी, सनी सविता और अनूप यादव चार अन्य अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंच गए। उनके पति और परिवार को जान से मारने की नीयत से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने चार-पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिससे परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए पिंकी और उनके पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के अंदर घुसकर शरण ली। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान आरोपियों की गतिविधियां गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। फुटेज में आरोपी हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रहे हैं। तहरीर में निशांत चौधरी को गल्ला मंडी क्षेत्र, सनी सविता को हरिजन कॉलोनी मढ़ैया शिवनारायण और अनूप यादव को राजपूत कॉलोनी का निवासी बताया गया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी निशांत चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।