{"_id":"6ae38d0ea94f259e8502987a","slug":"752-loan-applications-for-solar-scheme-are-pending-etawah-news-c-216-1-etw1004-152264-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सोलर योजना के 752 ऋण आवेदन लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सोलर योजना के 752 ऋण आवेदन लंबित
विज्ञापन
इटावा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में अक्तूबर तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 98.40 प्रतिशत सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। जिले को कुल 10,611 संयंत्र लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष 10,470 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अक्तूबर तक 7,980 संयंत्र स्थापना के लक्ष्य के मुकाबले 7,853 संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, बैंक ऋण के लिए 752 आवेदन लंबित हैं। इनका 10 दिन में निस्तारण करने के निर्देश सीडीओ ने दिए हैं।
गुरुवार को विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में सीडीओ संजय सिंह की अध्यक्षता में योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें परियोजना अधिकारी यूपीनेडा प्रिया शर्मा ने योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थापित संयंत्रों के सापेक्ष 7,006 उपभोक्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार से अनुदान मिल चुका है। शेष मामलों में प्रक्रिया चल रही है।
सीडीओ ने विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अधिशासी अभियंताओं तथा मीटर टेस्ट विभाग को सोलर संयंत्र लगने के बाद स्मार्ट मीटर कॉन्फिगर करने और बिजली बिल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण के लिए लंबित 72 कनेक्शनों की प्रक्रिया तीन दिन में पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
सीडीओ ने वेंडरों को बैंक ऋण के तहत 165 उपभोक्ताओं के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कर तीन दिन में पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए। योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के लिए ब्लॉकों, नगर पालिका, नगर पंचायत और तहसीलों में सेवा सेतु शिविर अभियान के तहत प्रचार वाहन, कैनोपी और बैनर लगाने को भी कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग पंजीकरण करा सकें।