{"_id":"6ad38cf1710f96845b040dcf","slug":"video-two-cunning-burglars-arrested-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घरों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घरों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद
एटा में पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए मैनपुरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 6300 रुपये, दो तमंचे, पांच कारतूस, सब्बल और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि विजयपुर गांव में आठ और नौ सितंबर की रात घर में चोरी हुई थी। इसके बाद गढ़िया जगन्नाथ गांव में 11 और 12 सितंबर की रात चोरों ने घर की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने 17 अक्तूबर की रात करीब 12:16 बजे लालपुर बुजुर्ग जाने वाले रास्ते से आगे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के अलूपुरा गांव निवासी उमेश और दहीपगार गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विजयपुर की घटना के 2800 रुपये और गढ़िया जगन्नाथ की घटना के 3500 रुपये बरामद किए। इसके अलावा 315 बोर के दो तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, एक सब्बल और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक मिली। तमंचे बरामद होने पर आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरी के दोनों मामलों में बरामदगी से संबंधित धारा बढ़ाई गई है। सीओ ने बताया कि आरोपी उमेश के खिलाफ एटा और मैनपुरी के विभिन्न थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।