फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah-Agra Fort Passenger train begins halting at Awagarh; disappointment persists as the train does not run up to Delhi.

Etah News: अवागढ़ में एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर का ठहराव शुरू, दिल्ली तक ट्रेन न चलने से मायूसी

Sat, 17 Oct 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Etah-Agra Fort Passenger train begins halting at Awagarh; disappointment persists as the train does not run up to Delhi.
अवागढ़ स्टेशन पर खड़ी आगरा फोर्ट पैसेंजर। स्रोत वीडियोग्रेव
अवागढ़। एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर का अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। शनिवार से शुरू हुए ठहराव को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर तक सीधी रेल सेवा शुरू न होने से लोगों की एक बड़ी जरूरत अब भी अधूरी है। त्योहारी सीजन में भी दिल्ली तक ट्रेन नहीं चलने से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में आगरा में उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अवागढ़ स्टेशन पर एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर का ठहराव शुरू होना लोगों के लिए राहत भरा कदम है। इससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आगरा की ओर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

जिले से काफी संख्या में लोग नौकरी और कारोबार के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर आते-जाते हैं। इसके अलावा व्यापारियों और छात्रों को भी नियमित रेल सेवा की जरूरत है। दिल्ली तक सीधी ट्रेन उपलब्ध न होने से उन्हें दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों खर्च होते हैं। त्योहारों के दौरान आवागमन की जरूरत बढ़ने पर यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर के अवागढ़ स्टेशन पर रुकने से लोगों को काफी लाभ होगा। छात्र, व्यापारी व अन्य लोग आसानी से कम किराए में एटा व आगरा की यात्रा कर पाएंगे। - नितिन तिवारी, अवागढ़



इस ट्रेन का अवागढ़ स्टेशन पर स्टॉपेज होने से कस्बा व आसपास के लोगों को काफी लाभ होगा। प्रतिदिन आगरा और एटा जाने वाले कम किराए में आसानी से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। - रामनिवास यादव, वीर नगर




लोगों की समस्या को देखते हुए स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने अवागढ़ स्टेशन पर एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर के रोकने की मांग की थी। इस पर विचार करते हुए शुक्रवार से पैसेंजर का प्रायोगिक ठहराव शुरू किया गया है। अमित कुमार, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल

अवागढ़ स्टेशन पर खड़ी आगरा फोर्ट पैसेंजर। स्रोत वीडियोग्रेव

अवागढ़ स्टेशन पर खड़ी आगरा फोर्ट पैसेंजर। स्रोत वीडियोग्रेव

अवागढ़ स्टेशन पर खड़ी आगरा फोर्ट पैसेंजर। स्रोत वीडियोग्रेव

अवागढ़ स्टेशन पर खड़ी आगरा फोर्ट पैसेंजर। स्रोत वीडियोग्रेव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed