{"_id":"6ad3b7b51481d7a3d703cd28","slug":"the-honorarium-for-samuh-sakhis-community-facilitators-will-now-be-credited-directly-into-their-accounts-etah-news-c-163-1-eta1002-158558-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: समूह सखियों का मानदेय अब सीधे खातों में आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: समूह सखियों का मानदेय अब सीधे खातों में आएगा
Sat, 17 Oct 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड मिरहची के ब्लॉक सभागार स्थित समूह कार्यालय में केवाईसी सखियां। संवाद
मिरहची। विकास खंड मिरहची के ब्लॉक सभागार स्थित समूह कार्यालय में शनिवार को समूह सखियों के बैंक खातों की केवाईसी कराने का कार्य किया गया। शासन की नई व्यवस्था के तहत अब सखियों को मिलने वाला मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।
ब्लॉक में तैनात बीएमएम कीमती चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी सखियों के बैंक खातों की केवाईसी कराई जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मानदेय की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत 52 बैंक सखी, विद्युत सखी, आजीविका सखी, स्वास्थ्य सखी और समूह सखियों सहित अन्य संबंधित सखियों के खातों का सत्यापन कराया जा रहा है। वर्तमान में सखियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। केवाईसी कराने के लिए शनिवार को समूह कार्यालय में सखियों की भीड़ लगी रही। डीसी एनआरएलएम विकल कुमार ने अनुसार केवाईसी पूरी होने के बाद मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।