{"_id":"6ad33bcf564006668c0c922e","slug":"video-video-vashashha-panarakashhanae-abhayana-daema-na-harapara-oura-blpara-parathama-btha-ka-kaya-narakashhanae-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विशेष पुनरीक्षण अभियान, डीएम ने हारीपुर और बालपुर प्रथम बूथ का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विशेष पुनरीक्षण अभियान, डीएम ने हारीपुर और बालपुर प्रथम बूथ का किया निरीक्षण
निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 2978 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए गए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हारीपुर बूथ और तहसील करनैलगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालपुर प्रथम स्थित बूथ का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
विशेष कैंप में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहकर मतदाताओं के दावे और आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। अभियान के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। नाम, पता आदि में संशोधन या स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 का उपयोग किया जा सकता है।
मतदाता सूची से संबंधित आवेदन निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट (ECINET) एप या "voters.eci.gov.in" (https://voters.eci.gov.in/) पोर्टल के माध्यम से भी किए जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।