{"_id":"6a92d71874a17c789b0b2f80","slug":"video-chitrakoot-sdrf-rescue-operations-underway-50-people-evacuated-from-gobariya-and-other-areas-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी, गोबरियां समेत कई इलाकों में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी, गोबरियां समेत कई इलाकों में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला
चित्रकूट में एसडीआरएफ का बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मध्य प्रदेश के सतना क्षेत्र में पुल टूटने से अचानक आए पानी से जलस्तर बढ़ गया है, जिससे गोबरियां सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित हैं। सेनानायक, एसडीआरएफ के निर्देशन में टीमें पूरी तत्परता से जुटी हैं। गोबरियां क्षेत्र में एसडीआरएफ की बी दल, द्वितीय टीम ने प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में 2 बोट के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अब तक करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। जवान विषम परिस्थितियों और बढ़े जलस्तर के बीच लोगों को निकालने में जुटे हैं। मौके पर अभी भी राहत कार्य जारी है और सेनानायक द्वारा अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।