{"_id":"69e646de5e8eac65630727e8","slug":"video-years-of-waiting-end-construction-work-begins-on-saroli-dilapidated-roads-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसों का इंतजार खत्म, सरौली की जर्जर सड़कों के निर्माण का कार्य हुए शुरू; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसों का इंतजार खत्म, सरौली की जर्जर सड़कों के निर्माण का कार्य हुए शुरू; VIDEO
चहनिया विकासखंड के सरौली ग्राम सभा के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। गांव से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़कें, जो पिछले कई वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही थीं, अब उनके दिन बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों की मांग और समस्या की गंभीरता को देखते हुए सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।
सरौली गांव से टांडाकला, मारूफपुर बाजार, अस्पताल और विद्यालयों को जोड़ने वाली ये सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी थीं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे और नुकीली गिट्टियां बाहर निकल आई थीं। इस जर्जर मार्ग के कारण आए दिन राहगीर और स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे थे। ग्रामीणों को बाजार और अस्पताल जाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी। क्षेत्रीय जनता ने इस समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन किया था। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई संजय यादव ने कहा कि ग्रामीणों की लगातार मांग और जर्जर सड़क की समस्या को देखते हुए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया गया है। उखड़ी हुई सड़कों पर गिट्टी भरने और उन्हें समतल करने का काम जारी है। गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।