{"_id":"6ad8b2f2dc52f6a30a063279","slug":"video-video-passenger-gets-trapped-between-train-and-platform-rpf-jawan-saves-his-life-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान
पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार दोपहर चलती हिमगिरी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घिसटने लगा। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षी दिनेश कुमार गुप्ता ने तत्परता और साहस दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवान की सूझबूझ से यात्री की जान बच गई।
आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट की निरीक्षक अनीता कुमारी ने बताया कि हावड़ा से जम्मूतवी जा रही अप हिमगिरी एक्सप्रेस बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन रवाना होने लगी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा।
मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने यात्री को चलती ट्रेन में चढ़ने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के खाली स्थान में फंस गया। वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी दिनेश कुमार गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई की और यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।