{"_id":"6ad852ee485e269eff0c530b","slug":"video-kullu-dussehra-deities-depart-for-sultanpur-raghunath-temple-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर रवाना हुए देवी-देवता, ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर रवाना हुए देवी-देवता, ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:42 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए देवी-देवताओं ने अब सुल्तानपुर स्थित भगवान रघुनाथ के मंदिर की ओर प्रस्थान शुरू कर दिया है। ढालपुर माल रोड पर देवी-देवताओं की रवानगी के दौरान देव आस्था और पारंपरिक संस्कृति का भव्य नजारा देखने को मिला।
इस दौरान देवता काली नाग, डिगचा और लक्ष्मी नारायण तिंदर सहित अन्य देवी-देवता अपने हरियानों के कंधों पर सवार होकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए। देवी-देवताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आगे बढ़ते नजर आए।
ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और झूमते हुए देवी-देवताओं के साथ चल रहे थे। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और देव परंपराओं की झलक देखने को मिली।
कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रमुख उत्सव है। देवी-देवताओं की इस रवानगी ने एक बार फिर कुल्लू की विशिष्ट धार्मिक परंपराओं और लोगों की गहरी आस्था को दर्शाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।