{"_id":"69528f160fe1860363081174","slug":"video-resolve-for-good-governance-nation-building-resonated-at-atal-memorial-conference-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अटल स्मृति सम्मेलन में गूंजा सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल स्मृति सम्मेलन में गूंजा सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प, VIDEO
चहनियां के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम सभागार में अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। अटल स्मृति सम्मेलन कार्यक्रम में वाजपेयी के जीवन, उनके व्यक्तित्व-कृतित्व एवं आधुनिक भारत के राजनीतिक परिदृश्य पर उनके प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी ने विपक्ष में रहते हुए भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और अपने आदर्शों, नैतिकता व संवादशील राजनीति के माध्यम से सार्वजनिक जीवन को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृष्णबिहारी राय (पूर्व जिलाध्यक्ष, गाजीपुर) ने कहा कि स्व. वाजपेयी एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ संवेदनशील कवि और कुशल प्रशासक थे। उनकी नीतियों ने ग्रामीण विकास, परमाणु शक्ति, अधोसंरचना विस्तार और कूटनीति के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।