फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dispute over dumping garbage; youth struck on the head with a stick.

Chandauli News: कूड़ा फेंकने परे विवाद, युवक के सिर पर लाठी से किया वार

Fri, 02 Oct 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dispute over dumping garbage; youth struck on the head with a stick.
अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली (हेशामपुर) गांव में बृहस्पतिवार सुबह कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से साथ मारपीट की। इस दौरान बचाव करने पहुंचे एक युवक के सिर पर प्रथम पक्ष ने लाठी से वार कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी राम सीजोर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:30 बजे कूड़ा फेंकने को लेकर उसकी चाची रीना उसे गाली देने लगीं। विरोध करने पर उनके पति गुलाब और उनके पुत्र राजू और अंश वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। राम सीजोर के अनुसार, पिता को बचाने के लिए उसका भाई राम भरोस मौके पर पहुंचा तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। लाठी लगने से राम भरोस के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को उपचार के लिए कमलापति अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed