फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CPI(ML) protest march demanding the cancellation of the SIR.

Chandauli News: एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च

Fri, 02 Oct 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) protest march demanding the cancellation of the SIR.
वाम दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया रद्द करने और इसके दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों को बहाल करने की मांग को लेकर नारे लगाए।
विज्ञापन

लालपुर स्थित पार्टी कार्यालय से निकला मार्च उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन लेने में देरी होने पर कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर घेराव कर बैठ गए।सभा में भाकपा (माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य एवं चंदौली जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर एक समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर बने रहने पर सवाल उठते हैं। अनिल पासवान ने कहा कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराईं। इस मौके पर धर्मपाल राम, सुदामा राम, एपवा नेत्री वैजयंती माला, रामसनेही, शिवलोचन, राधिका देवी, शिव चौहान, कमली वनवासी, रामबचन वनवासी और चंद्रभान चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed