{"_id":"6a8eb72f3873ca3a8901d0e7","slug":"video-rain-wreaks-havoc-in-mughalsarai-water-enters-main-road-of-loco-colony-and-railway-quarters-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय में बारिश का कहर, लोको कॉलोनी के मुख्य मार्ग और रेलवे क्वार्टरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय में बारिश का कहर, लोको कॉलोनी के मुख्य मार्ग और रेलवे क्वार्टरों में घुसा पानी
चंदौली जिले में मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने रेल नगरी के निचले और रिहायशी इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। बारिश के कारण रेलवे की प्रतिष्ठित लोको कॉलोनी को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया, वहीं दर्जनों रेलवे क्वार्टरों में पानी घुस जाने से रेलकर्मियों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश के बाद जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जम जाने के कारण लोको कॉलोनी का मुख्य मार्ग समंदर में तब्दील हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि नालियों और गटर का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे रेलकर्मियों के क्वार्टरों के अंदर चला गया। घरों में पानी घुसने से खाने-पीने के सामान, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फर्नीचर को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल मानसून और भीषण बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन नालों और जल निकासी की समुचित सफाई न होने के कारण उन्हें जलभराव का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों ने प्रशासन तथा रेलवे अधिकारियों से तत्काल पंप लगवाकर पानी निकालने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।