फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Repair work on the 4.5 km road to the Wagon Care Center has begun; it will be widened to six meters.

Chandauli News: वैगन केयर सेंटर तक 4.5 किमी सड़क की मरम्मत शुरू, छह मीटर चाैड़ी होगी

Thu, 17 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Repair work on the 4.5 km road to the Wagon Care Center has begun; it will be widened to six meters.
पीडीडीयू नगर के मालगोदाम रोड पर सड़क मरम्मत के लिए गिराई गई गिट्टी। संवाद
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से चहनिया मार्ग पर पटपरा गांव तक क्षतिग्रस्त 4.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम रेलवे ने शुरू करा दिया है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से सड़क को बेहतर बनाया जाएगा। इससे चहनिया आने-जाने वाले वाहन चालकों के साथ रेलवे कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने एक सितंबर के अंक में ‘पटपरा से पीडीडीयू नगर तक चार किलोमीटर सड़क में गड्ढों की भरमार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद रेल प्रशासन ने सड़क की मरम्मत शुरू करा दी। पीडीडीयू नगर से चहनिया की दूरी करीब 24 किलोमीटर है। पटपरा गांव तक करीब 20 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पिछले वर्ष पूरी हो चुकी थी। इसके बाद करीब चार किलोमीटर हिस्सा रेलवे के अधीन था, जिसकी पिछले पांच वर्षों से मरम्मत नहीं हुई थी। जगह-जगह गड्ढों के कारण बारिश में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार वर्तमान में करीब साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क को छह मीटर चौड़ा किया जाएगा। दोनों तरफ एक-एक मीटर का पाथवे भी बनाया जाएगा। सड़क का डिजाइन बारिश का पानी जमा न होने को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना परियोजना की निगरानी कर रहे हैं। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि वैगन केयर सेंटर से पीडीडीयू नगर जीटी रोड तक सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इससे रेलवे कॉलोनी, वैगन केयर सेंटर और गार्ड रनिंग रूम जाने वाले कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed