फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Female student found held captive at RO plant; police broke the lock to rescue her.

Chandauli News: आरओ प्लांट में बंधक मिली छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर कराया मुक्त

Thu, 17 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Female student found held captive at RO plant; police broke the lock to rescue her.
शहाबगंज। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को आरओ प्लांट में एक छात्रा बंद मिली। छात्रा दोपहर में सामान लेने के लिए दुकान गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्लांट का ताला तोड़कर छात्रा को मुक्त कराया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह दोपहर मेंं स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद वह परचून की दुकान पर सामान खरीदने गई थी लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों किशोरी की खोजबीन शुरू की गई। शक के आधार पर गांव में स्थित आरओ प्लांट के पास पहुंचे तो अंदर से किसी के रोने की आवाज सुनाई दी लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन

पुलिस ने प्लांट का ताला तोड़ कर अंदर जाकर देखा तो छात्रा के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। छात्रा ने बताया कि पांच लोगों ने उसे बंधक बनाया था। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में परिवार वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed