{"_id":"6aa4211a33c4fa27b6073fb0","slug":"video-locks-remained-60-branches-16-banks-due-bank-employees-strike-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण 16 बैंकों की 60 शाखाओं पर लटके रहे ताले, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण 16 बैंकों की 60 शाखाओं पर लटके रहे ताले, VIDEO
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मियों के हड़ताल के कारण जिले के 16 बैंकों की 60 शाखाओं पर ताले लटके रहे। इससे बैंकों से जुड़े 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। हड़ताल के कारण 200 करोड़ से अधिक का लेन देन प्रभावित होने की आशंका है।
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, न्यायसंगत पीएलआई और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को नगर समेत जिले भर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान बैंककर्मियों ने विभिन्न शाखाओं के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। वहीं बैंकों के बंद होने से नकद जमा और निकासी काउंटर सेवाओं के साथ, चेक जमा और भुगतान, ड्राफ्ट, बैंकर्स चेक आदि जारी करने का काम प्रभावित हुआ। इसी तरह खाता खोलने और केवाईसी से जुड़े काम रुके रहे। हालांकि यूपीआई, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर चालू रहती हैं, लेकिन हड़ताल के दौरान तकनीकी या बैंक-स्तरीय कारणों से कुछ लेनदेन प्रभावित हो सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन वाराणसी अंचल के उपमहामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि हड़ताल के कारण 200 करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ है। इस संबंध में अग्रणि जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने कहा कि हड़ताल से बैंकों का काम प्रभावित हुआ है। हालांकि कितने का कारोबार प्रभावित हुआ , इसका आंकलन उनके पास नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।