{"_id":"6987502c5745648e7a0a5ca0","slug":"video-ducks-die-after-eating-fish-found-lying-on-riverbank-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानी किनारे पड़ी मछलियां खाने से 45 बतखों की मौत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी किनारे पड़ी मछलियां खाने से 45 बतखों की मौत, VIDEO
जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र बखरा गावं में सिवान में सड़क किनारे स्थित पानी में दवा डालकर छोड़ी गई मछलियों को खाने से 45 बतखें मर गई। आरोप है कि बगुला पकड़ने के लिए कुछ लोगों ने मछलियों के मुंह में कीटनाशक दवा डालकर उन्हें किनारे छोड़ दिया था। जिसे खाने के बाद बतखों की मौत हो गई। इसके बाद बतख पालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिसिरपुरा के रहने वा ले बबलू सोनकर क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ तीन-चार महीने से रहकर बतख पालन कर रहे है। उन्होंने पड़ाव-नींबूपुर मार्ग पर बखरा चौरहट रेलवे लाइन के किनारे बतखों को रखकर उनके अंडे बेचते है। शनिवार की दोपहर क्षेत्र के कुछ लोगों ने मछली के मुंह में कीटनाशक दवा डालकर बगुला पकड़ने के लिए उन्हें पानी के किनारों पर रखा दिया था। इस दौरान काफी संख्या में बतख वहां पहुंच गई। उन्होंने पानी में पड़ी मछलियों को खा लिया। मछली खाने के बाद बतख एक-एक करके मरने लगी। देखते ही देखते 45 बतखों की मौत हो गई। घटना के बाद बतख पालक बबलू सोनकर ने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस चौकी को दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।