{"_id":"69455e4fdeb8476c400ff59e","slug":"video-dm-of-chandauli-said-ensure-that-every-block-receives-the-benefits-of-pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-2025-12-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली के डीएम बोले- हर ब्लाक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का दिलाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली के डीएम बोले- हर ब्लाक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का दिलाएं लाभ
चंदौली जिले के डीएम चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्राप्त आवेदन को न्यूनतम सात दिन में लोन स्वीकृत कर डिसवर्स करें।
जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिए कि आवेदनकर्ता से अनावश्यक पेपर की डिमांड न करें और योजना के प्रचार हेतु कैंप का आयोजन करें। उन्होंने वेंडरों को भी निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई में कमी होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं, इसलिए विद्युत विभाग के एक्सियन को निर्देशित किया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टरनुसार विद्युत सप्लाई सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खण्ड में कम से कम दो - दो मॉडर्न ग्राम चिन्हित कर शत प्रतिशत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, उपयुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, डी सी एन आर एल एम स्वेता सिंह, एल डी एम सुनील कुमार, समस्त बैंक के जिला समन्वयक, एक्टिव वेंडर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।