{"_id":"694027e431a6da0786057d8b","slug":"video-dense-fog-causes-trouble-truck-driver-injured-in-collision-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, ट्रकों की टक्कर में चालक घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, ट्रकों की टक्कर में चालक घायल; VIDEO
चंदौली जिले के कटारिया क्षेत्र में सोमवार को नेशनल हाईवे पर घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह करीब 8 बजे तक नेशनल हाईवे-19 पर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर वाराणसी से बिहार और बिहार से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर पड़ा।
घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर रफ्तार थम गई और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिसंबर के मध्य में ही ठंड और कोहरे के इस प्रकोप ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इसी बीच कोहरे के कारण रिंग रोड पर दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए ट्रक के केबिन को काटा और करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।