{"_id":"698dea725d2f7ec70301c29a","slug":"video-anger-expressed-over-stopping-people-coming-for-walk-in-european-colony-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूरोपियन कॉलोनी में टहलने आने वालों को रोकने पर जताई नाराजगी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरोपियन कॉलोनी में टहलने आने वालों को रोकने पर जताई नाराजगी, VIDEO
रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी और बाकले खेल मैदान में टहलने आने वालों का प्रवेश रोक दिए जाने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि तानाशाही रवैया को नहीं छोड़ा गया और टहलने पर रोक लगाई जाएगी तो रेलवे के अधिकारियों को बाजार आने से रोक दिया जाएगा।
रेलवे लगातार अपने इलाके को सुरक्षित करने के लिए रेलपरिसर को बाउंड्री कर घेरने में लगी है। इसी क्रम में रेलवे के सबसे वीआईपी कॉलोनी माने जाने वाले इलाके को बाउंडीवाल कर और बैरिकेडिंग कर घेर दिया गया है। नगर के अधिकतर लोग सुबह यूरोपियन कॉलोनी में बाकले खेल मैदान के आस पास टहलने के लिए जाते हैं। बृहस्पतिवार को उन्हें भी रोक दिया गया। इससे क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि बाकले ग्राउंड पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों की लाइफ लाईन है। वर्षों से नगर के लोगों के लिए स्वच्छ हवा के साथ टहलने का स्थान है। नगर के लोग रोज इस ग्राउंड में सुबह मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। हम नगर के लोग थोड़ा सा स्वास्थ्य लाभ रोज ले लेते हैं, इससे डीआरएम साहब को परेशानी हो रही है। स्वच्छ हवा में मॉर्निंग वॉक नगर के लोग करते हैं और यहां के लोगों का यह मौलिक अधिकार भी है, इससे कोई भी अधिकारी छिन नहीं सकता। चेताया कि नगर के लोगों को बाकले ग्राउंड में प्रवेश से रोका गया, तो डीआरएम सहित अधिकारियों को बाजार में प्रवेश से रोक दिया जाएगा। इस अवसर पर राम लखन, अवधेश प्रसाद, रामसकल, महेंद्र चौहान, नवीन, शीतल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।