{"_id":"6a9c3f2a44cf04148d006d66","slug":"video-fir-registered-against-former-mla-guddu-pandit-for-assaulting-his-wife-co-city-statement-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: पत्नी की पिटाई पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर केस दर्ज, जानें वायरल वीडियो पर क्या बोले सीओ सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: पत्नी की पिटाई पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर केस दर्ज, जानें वायरल वीडियो पर क्या बोले सीओ सिटी
बुलंदशहर में पत्नी की पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पुलिस ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। गुड्डू पंडित पर मारपीट, गाली गलौच की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सपा और बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी अर्चना पांडा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपनी पत्नी अर्चना पांडा के बाल पकड़कर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। अर्चना पांडा भी पूर्व विधायक पर झाड़ू चलाती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अर्चना पांडा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मारपीट और गाली गलौच की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।