फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congress members and villagers protest against waterlogging.

Bulandshahar News: जलभराव के विरोध में कांग्रेसियों और ग्रामीणों का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Congress members and villagers protest against waterlogging.
अनूपशहर। अनूपशहर-आहार मार्ग पर तीन दिनों से जलभराव और आवागमन ठप होने से ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में समस्या के समाधान की मांग की गई। ज्ञानेंद्र राघव और ग्रामीणों का आरोप है कि अनूपशहर से कई गांवों और स्कूलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर नाले व रास्ते पर अवैध कब्जा है। गंगा की तलहटी में मिट्टी डालकर भराव करने से पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और श्रद्धालुओं को पिछले तीन दिनों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की शिकायत की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम अरुण वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जल्द जल निकासी और अवैध कब्जा हटाने की मांग की। चेतावनी दी गई कि स्थायी समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम अरुण वर्मा ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में कई युवा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed