फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Laborer injured after being hit by an unidentified vehicle dies during treatment in Meerut.

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मजदूर की मेरठ में उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured after being hit by an unidentified vehicle dies during treatment in Meerut.
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी सुमेश (35 वर्ष) की उपचार के दौरान सोमवार की रात मेरठ में मौत हो गई। सुमेश गत 31 अगस्त को बराल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल आनंद में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

शाहपनी निवासी आरती ने बताया कि उनके पति सुमेश गत 31 अगस्त को बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे। बराल रोड पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उन्होंने पति को मेरठ के निजी अस्पताल आनंद में भर्ती कराया था। बताया कि सोमवार देर रात उपचार के दौरान उनके पति सुमेश की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed