{"_id":"6aa93ce4ac4549f27c04eb84","slug":"wild-animal-enters-post-office-gajraula-in-pilibhit-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: डाकघर में घुसा वन्यजीव, कर्मचारियों में मची अफरातफरी, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: डाकघर में घुसा वन्यजीव, कर्मचारियों में मची अफरातफरी, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:11 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के गजरौला कस्बे के डाकघर में मंगलवार को अचानक एक वन्यजीव भटककर पहुंच गया। कार्यालय में जीव को देखकर कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस के साथ सामाजिक वानिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
फॉरेस्ट गार्ड अमित कुमार ने स्थिति का जायजा लेने के बाद वन्यजीव को सुरक्षित पकड़ने की कवायद शुरू की। करीब एक घंटे तक चली मशक्कत के बाद टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन्यजीव ऊदबिलाव था। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान डाकघर के आसपास मौजूद लोगों को दूर रखा गया।
फॉरेस्ट गार्ड अमित कुमार ने बताया कि वन्यजीव भटककर डाकघर के भीतर पहुंच गया था। उसे किसी तरह की क्षति पहुंचाए बिना सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आबादी के आसपास वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। इससे किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।