फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU leaders demanding for arrest of suspended principal in obscene video case in Budaun

बदायूं: अश्लील वीडियो मामले में निलंबित प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग, भाकियू नेताओं ने दिया धरना

Tue, 15 Sep 2026 03:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 15 Sep 2026 03:48 PM IST
सार

बदायूं के उद्यैती में भाकियू के नेताओं ने मंगलवार को धरना दिया। यह अश्लील वीडियो मामले में निलंबित प्रधानाचार्य आरडी शर्मा की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर था। भाकियू नेता सौदान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रबंध समिति के कार्यकाल की जांच की भी मांग की।

विज्ञापन
BKU leaders demanding for arrest of suspended principal in obscene video case in Budaun
भाकियू पदाधिकारी से बात करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के उघैती क्षेत्र में अश्लील वीडियो के मामले में निलंबित किए गए एक विद्यालय के प्रधानाचार्य आरडी शर्मा की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने  धरना दिया। भाकियू नेता सौदान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उघैती पंचायत घर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय की प्रबंध समिति के कार्यकाल की जांच कराने की मांग भी उठाई। 

विज्ञापन




धरनास्थल पर भाकियू नेता सौदान सिंह ने मांग करते हुए बताया कि वीडियो वायरल के मामले में वादी व प्रतिवादी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रधानाचार्य की नियुक्ति अवैध बताते हुए कहा कि स्कूल में कक्षा 12 तक अध्ययन होता है, इसलिए शासन द्वारा प्रधानाचार्य की नियुक्ति होना अनिवार्य है लेकिन प्रबंधन समिति के स्तर से प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है, इन परिस्थितियों में निलंबित प्रधानाचार्य की सेवा समाप्त का आदेश दिया जाना जरूरी है। रिपोर्ट लिखाने वाले व्यक्ति की नियुक्ति को भी अवैध बताया। 
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रबंध समिति की शिक्षा नियमावली के विरुद्ध बनी है, क्योंकि समिति में आजीवन सदस्य ही समिति बना सकता है, लेकिन 1981 के बाद 1981 से पहले कभी भी सदस्यता सूची नहीं बनाई गई है। विद्यालय में 10 वर्षों से लगातार अनुशासनहीनता हो रही है। प्रबंधन समिति के चुप रहने को संदेह के घेरे में बताया गया। प्रधानाचार्य की सेवा समाप्त करने के साथ प्रबंध समिति भंग कर प्रशासक नियुक्त करने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धरना जारी रखने का किया एलान 
भाकियू नेता सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी होने और विद्यालय की पूर्ण जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तक धरना जारी रहेगा। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार बिल्सी बदन सिंह धरनास्थल पहुंचे और भाकियू नेताओं एवं ग्रामीणों से उनकी मांगों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। 

भाकियू नेताओं ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से धरनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस मामले में वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के संबंध में जांच कर रही है। इधर, स्कूल के प्रबंधक करतार सिंह ने बताया कि प्रबंधन समिति का चयन नियमानुसार किया गया है, यह कमेटी 1981 से नियमानुसार चली आ रही है, किसी स्तर से जांच कराई जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed