{"_id":"6aa941b66c6c0243ff0cdf80","slug":"video-demand-for-modaks-rises-in-the-market-due-to-ganesh-mahotsav-in-budaun-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: गणेश महोत्सव के चलते बाजार में बढ़ी मोदक की मांग, चॉकलेट मोदक की मांग सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: गणेश महोत्सव के चलते बाजार में बढ़ी मोदक की मांग, चॉकलेट मोदक की मांग सबसे अधिक
Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:31 PM IST
Link Copied
बदायूं में 43 सार्वजनिक स्थानों पर गणेशजी की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों में मूर्ति की स्थापना की है। सोमवार से शुरू हुए गजानन के महापर्व के लिए बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए इस बार मोदक की भारी मांग है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मिठाई कारोबारियों ने तरह-तरह के मोदक तैयार किए हैं। बाजार में इस बार केसरिया, चॉकलेट, खजूर, कोकोनेट, केसर, काजू, बूंदी, खोआ, कलरफुल मेवा और केसरिया खोआ मोदक खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मिठाई विक्रेता दिलीप गुप्ता के अनुसार ने बताया कि गणेश उत्सव को लेकर इस बार ग्राहकों में खासा उत्साह है। मिठाई विक्रेता शिवम गुप्ता ने बताया कि हर साल बप्पा के भोग के लिए लोग नए स्वाद की मांग करते हैं। इस बार छह तरह के मोदक तैयार किए हैं। इनमें चॉकलेट मोदक पहले ही दिन खत्म हो गए। मांग को देखकर चॉकलेट मोदक तैयार कराए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।