{"_id":"6aedec9a0b904fdfba0f610b","slug":"video-crowds-thronged-the-markets-on-dhanteras-a-spending-spree-ensued-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई धनवर्षा
बदायूं। दिवाली त्योहार की धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह से रात तक बाजार में भीड़ उमड़ी। बर्तन, सराफा, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल्स के शोरूमों पर जमकर खरीदारी हुई।12 हजार दोपहिया, तिपहिया और कारों के बिकने की बात सामने आई। शहर के व्यापारिक संगठनों ने बताया कि इस बार धनतेरस पर खरीदारी में पिछले साल का रिकार्ड टूटा है। कारोबार सवा चार सौ करोड़ के पार होने का अनुमान है। सराफा और बर्तन बाजार में छोटी-बड़ी दुकानों पर दिनभर भीड़ रही।
शाम होते-होते मुख्य बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं बची। बाजार की गलियों में ऐसे हालात हो गए कि लोगों को बाइकों को त्यागकर पैदल शॉपिंग करनी पड़ी। बर्तन बाजार की दुकानों और सराफा के शोरूम देर रात तक खुले रहे। बाजारों में पुलिस अधिकारी सक्रिय रहे। खील बतासे, लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों से लेकर घरों को सजाने के सामान की दुकानों पर देर रात तक भीड़ रही। झाड़ू जमकर बिकी। बच्चों के साथ खरीदारी आए लोगों ने स्टॉलों पर चाट-पकौड़ी का भी आनंद लिया। बच्चों ने खिलौनों और गुब्बारों की खरीदारी की। धनतेरस का पर्व बाजार के लिए बेहद शुभ साबित हुआ और व्यापारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।