{"_id":"6a9a54214e699f13ac06efae","slug":"video-bijnor-farmer-couple-buried-30-35-feet-deep-after-ganga-bank-collapses-rescued-by-villagers-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे खेत पर चारा काट रहे किसान दंपती पर गिरी ढांग, 30-35 फीट गहराई में दबे; ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे खेत पर चारा काट रहे किसान दंपती पर गिरी ढांग, 30-35 फीट गहराई में दबे; ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया
बिजनाैर में गंगा किनारे खेत पर चारा काट रहे किसान दंपती बृहस्पतिवार सुबह अचानक ढांग गिरने से करीब 30 से 35 फीट गहराई में जा गिरे। दोनों मिट्टी में दबकर घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
गांव गौसपुर निवासी सत्यपाल (60) अपनी पत्नी उषा (56) और पुत्रवधू शशि (35) के साथ गांव से करीब 700 मीटर दक्षिण दिशा में गंगा किनारे स्थित खेत पर चारा काटने गए थे। इसी दौरान अचानक गंगा किनारे की ढांग भरभराकर गिर गई। सत्यपाल और उषा ढांग के साथ नीचे जा गिरे और मिट्टी में दब गए।
कुछ दूरी पर चारा काट रही उनकी पुत्रवधू शशि ने घटना के बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। पास के खेत में काम कर रहे किशन और मनोज ने भी ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही कामेंद्र, शुभम, बृजेश और मनोज समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर काफी मशक्कत के बाद दबे हुए सत्यपाल और उषा को बाहर निकाला।
जिला अस्पताल रेफर
सूचना पर थाना अध्यक्ष अनु कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल दंपती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों को गंगा कटान से प्रभावित क्षेत्र में जाने से बचने की हिदायत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।