{"_id":"6aaa6781bcd5524769047693","slug":"bijnor-teacher-shot-dead-at-school-gate-colleague-takes-to-hospital-know-full-news-in-hindi-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'लव जिहाद चलाने वाले की हत्या कर दी है', शिक्षिका ने नहीं खोया होश, बेहोश होते ई-रिक्शा से ले गई अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'लव जिहाद चलाने वाले की हत्या कर दी है', शिक्षिका ने नहीं खोया होश, बेहोश होते ई-रिक्शा से ले गई अस्पताल
Wed, 16 Sep 2026 03:38 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:38 PM IST
सार
बिजनौर के नजीबाबाद में प्राथमिक विद्यालय सौपुरी के गेट पर शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद पूरनपुर गांव का आरोपी गौरव राठी दो तमंचे और छह कारतूस लेकर थाने पहुंच गया। बोला कि लव जिहाद चलाने वाले शिक्षक की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
Bijnor Teacher
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बिजनौर के नजीबाबाद में प्राथमिक विद्यालय सौपुरी के गेट पर युवक ने शिक्षक को गोली मार दी। गोलियां लगने के बाद जब मुख्य अध्यापक नौशाद अहमद स्कूल के गेट की तरफ वापस आए तो उस समय विद्यालय में तैनात दूसरी शिक्षिका तरुणा चौरसिया घर जाने के लिए स्कूल से बाहर आ रहीं थीं।
लहूलुहान हालत में बेहोश होते शिक्षक को देखकर एकबारगी तो वह घबरा गई लेकिन कुछ ही क्षण में खुद को संभालते हुए मुख्य अध्यापक को सहारा दिया। उन्होंने
वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा को रुकवाया और उसमें उन्हें लिटाकर करीब दो किमी दूर प्राइवेट अस्पताल ले गई।
सौपुरी प्राथमिक विद्यालय आबादी से लगभग 200 मीटर दूर है। घटना स्कूल की छुट्टी के समय हुई। बच्चे अपने घरों को जा चुके थे। स्कूल के कक्ष बंद करने के बाद मुख्य अध्यापक नौशाद गेट से कुछ दूर सड़क पर आ गए थे।

उनके पीछे कुछ फासले पर शिक्षिका तरुणा चौरसिया गेट की ओर आ रहीं थीं तभी सीने में गोलियां लगने के बाद मुख्य अध्यापक लहूलुहान गेट की तरफ आते दिखे। शिक्षिका ने उन्हें संभाला और न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक महेंद्र सिंह को फोन कर घटना की सूचना दी। वे उस समय और रानीपुर में मासिक मीटिंग में थे।
अकेली शिक्षिका ने साहस दिखाया और घायल नौशाद को ई- रिक्शा में लिटाकर नजीबाबाद के मालन नदी पुल के निकट एक निजी अस्पताल लेकर गईं। इसके बाद अन्य शिक्षक और परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मुख्य अध्यापक नौशाद अहमद की दो पत्नियां शबाना व खुर्शिदा हैं और उनके पांच बच्चे हैं।
मिलनसार थे मुख्य अध्यापक नौशाद
मुख्य अध्यापक नौशाद अहमद की मौत से शिक्षक आहत हैं। नोडल संकुल शिक्षक महेंद्र सिंह बताते हैं कि नौशाद बहुत मिलनसार थे। शिक्षण के प्रति गंभीर और शिक्षकों व परिचितों की समस्याओं को अपनी समस्या मान कर उसे हल कराने में जुट जाते थे।

शिक्षक की हत्या के बाद तमंचे लेकर थाने पहुंचा आरोपी
बिजनौर के नजीबाबाद में प्राथमिक विद्यालय सौपुरी के गेट पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे शिक्षक नौशाद अहमद (43) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद पूरनपुर गांव का आरोपी गौरव राठी दो तमंचे और छह कारतूस लेकर थाने पहुंच गया। बोला कि लव जिहाद चलाने वाले शिक्षक की हत्या कर दी है।

पुलिस हथियार कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव राहतपुर निवासी नौशाद अहमद प्राथमिक स्कूल सौपुरी में मुख्य अध्यापक थे। मंगलवार को दोपहर में नौशाद घर जाने के लिए स्कूल से निकले थे तभी स्कूल के बाहर घात लगाए बैठे गौरव ने तमंचे से गोलियां बरसा दीं।
नौशाद के सीने में दो गोलियां लगीं, एक गोली स्कूल की दीवार पर लगी। गोली लगते ही नौशाद स्कूल के अंदर की तरफ दौड़े और वहां मौजूद शिक्षिका तरुणा चौरसिया से कहा कि उन्हें किसी ने गोली मार दी है। शिक्षिका ने तुरंत ई-रिक्शा बुलाया और घायल नौशाद को नजीबाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं।
हालत गंभीर देखते हुए घायल को नजीबाबाद से रेफर कर दिया गया। ऋषिकेश एम्स पहुंचने पर नौशाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नौशाद अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। ऐसे में प्रॉपर्टी या लेनदेन के विवाद के पहलू पर भी जांच की जा रही है।
फरियादियों के लिए रखी बेंच पर बैठा आरोपी दो तमंचे देख सकपका गए पुलिसकर्मी
शिक्षक नौशाद की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी गौरव राठी बाइक से दोपहर करीब ढाई बजे थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर परिसर में बाइक खड़ी की और बरामदे में फरियादियों के लिए रखी बेंच पर एसआई और पुलिसकर्मियों के सामने जाकर बैठ गया।

अंटी से दो तमंचे निकाले और बोला कि शिक्षक लव जिहाद चलाता था, तीन गोली मारकर आया हूं। यह सुनते ही पुलिसकर्मी सकपका गए। उन्होंने तुरंत तमंचे और आरोपी को कब्जे में लिया। हत्यारोपी के बताने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से थाने की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि हत्यारोपी के बयान की जांच की जा रही है।