फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wife's body found in Ganga and husband's body found hanging from a tree, suspicion of murder

Bijnor News: पत्नी का गंगा में और पति का पेड़ पर लटका शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 16 Sep 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wife's body found in Ganga and husband's body found hanging from a tree, suspicion of murder
दुख। बिजनौर के जलालपुर काजी में दंपती की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद
बिजनौर। गांव जलालपुर काजी निवासी देशराज उर्फ छोटे (45) का शव मंगलवार को पेड़ से लगाए गए फंदे पर लटका मिला जबकि उसकी पत्नी सुषमा की हत्या कर शव को गंगा में डाल दिया गया। महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में गंगा के तट पर पानी में गिरे पेड़ से दुपट्टे से बंधा मिला। पुलिस का अनुमान है कि देशराज ने पत्नी की गलाघोंट कर हत्या करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि बेटी ने दोनों की हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10 बजे पत्नी के संग देशराज उर्फ छोटे चारा और लकड़ी काटने के लिए खेत पर गया। दोपहर बाद तक भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो बेटी कामिनी ने छोटे भाई हनी को खेत पर भेजा। हनी ने जाकर देखा तो उसे मम्मी-पापा खेत पर नहीं मिले। खेत के पास चकरोड में उनकी चप्पलें पड़ी मिली। पास में ही खून भी पड़ा था। यह देखकर वह घबरा गया और दौड़ते हुए घर पहुंचा। जानकारी मिलने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा होकर गंगा खादर में स्थित खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीण ने अनुमान लगाया कि गुलदार उठा कर ले गया होगा। वन विभाग को भी मौके पर बुलाया गया पुलिस भी जानकारी मिलने पर पहुंच गई। मगर देर शाम तक दोनों का कहीं पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सुषमा का शव गंगा के पानी में गिरे पड़े शहतूत के पेड़ में दुपट्टे से बंधा हुआ अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। वहीं देशराज का शव करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक पेड़ पर बाइक की क्लच के तार से लगाए गए फंदे से लटका मिला। देशराज के कपड़े गायब थे और उसके शरीर पर पत्नी की सलवार थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देशराज की मौत की वजह हैगिंग आया है यानि मृत्यु से पहले फांसी के कारण दम घुटना है।
उधर सुषमा की गला दबाकर हत्या किया जाना सामने आया है। मृतक दंपति अपने पीछे दो बेटी और दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। मंगलवार की शाम डीआईजी मुनीराज जी ने घटनास्थल का मुआयना किया।

वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची कामिनी ने बतााय कि उनकी किसी से रंजिश या झगड़ा भी नहीं था। मम्मी पापा दोनों एक साथ खेत पर गए थे। खेत में खून भी पड़ा मिला था। बोली कि किसी ने उसके मम्मी-पापा को मारा है। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।

दुख। बिजनौर के जलालपुर काजी में दंपती की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद

दुख। बिजनौर के जलालपुर काजी में दंपती की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद

दुख। बिजनौर के जलालपुर काजी में दंपती की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद

दुख। बिजनौर के जलालपुर काजी में दंपती की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद

दुख। बिजनौर के जलालपुर काजी में दंपती की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद

दुख। बिजनौर के जलालपुर काजी में दंपती की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed