फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blood sample collection time extended in medical college

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ाया ब्लड सैंपल कलेक्शन का समय

Wed, 16 Sep 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Blood sample collection time extended in medical college
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को राहत देने के लिए ब्लड सैंपल कलेक्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अब मरीज दोपहर ढाई बजे तक जांच के लिए अपना ब्लड सैंपल दे सकेंगे। इसके साथ ही मरीजों को ढाई बजे तक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। समय बढ़ने से जांच कराने वाले मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पहले ब्लड सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था दोपहर एक बजे तक ही थी। ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच कराने में परेशानी होती थी। कम समय में जांच होने नहीं होने से उन्हें दूसरे दिन अस्पताल आना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी होती थी। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सैंपल कलेक्शन का समय डेढ़ घंटे बढ़ा दिया है। दोपहर ढाई बजे तक ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। इससे ओपीडी में देर से पहुंचने वाले मरीज भी चिकित्सक की सलाह के बाद उसी दिन जांच के लिए सैंपल दे सकेंगे।
विज्ञापन

मरीजों को ढाई बजे तक जांच और दवा मिलने उन्हें अलग-अलग दिन मेडिकल कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सैंपल कलेक्शन का समय बढ़ाए जाने से जांच प्रक्रिया सुगम हुई है। मेडिकल कॉलेज की इस व्यवस्था से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड सैंपल क्लेक्शन और दवाई देने के समय को बढ़ा दिया है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। ....डॉ. ललिता चौधरी, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed