{"_id":"6afafc911c7cee00330530fa","slug":"video-11-year-old-student-dies-after-being-hit-by-horse-cart-in-bijnor-police-form-team-to-arrest-driver-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र की घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आने से मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा; चालक की तलाश में टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र की घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आने से मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा; चालक की तलाश में टीम गठित
स्कूल जाते समय सोमवार सुबह गांव मुख्तियारपुर के पास रेत से भरी घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी बुग्गी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में प्रदर्शन किया।
स्कूल जाते समय हुआ हादसा
गांव मुख्तियारपुर निवासी मजदूर अमित कुमार का 11 वर्षीय पुत्र मयंक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पदारथपुर में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह स्कूल जा रहा था। गांव के निकट सामने से आ रही रेत से भरी घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ जा रहे अन्य विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
परिजन और ग्रामीण घायल मयंक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।