Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villages to be developed with an outlay of 283 crore; action plan approved

Bijnor News: 283 करोड़ से होगा गांवों का विकास, कार्ययोजना स्वीकृत

Tue, 17 Nov 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Villages to be developed with an outlay of 283 crore; action plan approved
-ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से 32,367 कार्य होने हैं
विज्ञापन

-65 करोड़ रुपये से क्षेत्र पंचायत के 16121 कार्य कराए जाएंगे
-गांवों में 150 किलोमीटर सीसी एवं इंटरलॉकिंग का कार्य प्रस्तावित है

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 283 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्ययोजना डीएम के अनुमोदन के बाद स्वीकृत हो गई है। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के तहत 32,367 कार्य कराए जाएंगे।

जिले में ग्राम पंचायत के तहत 16,246 कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा 65 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र पंचायतों में 16,121 कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। स्वीकृत कार्ययोजना में गांवों की सड़कों से लेकर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव का कार्य होगा। गांवों में करीब 150 किलोमीटर लंबी सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कें बनाई जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। वहीं, 976 ग्राम पंचायतों में सोलर पैनल लगाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही 980 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के संरक्षण और रखरखाव का कार्य कराया जाएगा। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 2390 हैंडपंपों का रिबोर और 3530 हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, 108 गांवों में अंत्येष्टि स्थलों का संरक्षण किया जाएगा। वहीं, 1123 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव और मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी विकास कार्य भी कार्ययोजना में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन :
ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के तहत कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता सहित सुविधाओं को बेहतर करने पर काम होगा। - डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed