{"_id":"6821feb7fafc955c9b064aee","slug":"video-when-the-revenue-team-reached-bhadohi-for-investigation-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में राजस्व टीम जांच करने पहुंची तो बढ़ी गहमागहमी, 52 बीघा तालाब का हुआ सर्वे, अतिक्रमण पर होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में राजस्व टीम जांच करने पहुंची तो बढ़ी गहमागहमी, 52 बीघा तालाब का हुआ सर्वे, अतिक्रमण पर होगी सख्ती
सुरियावां नगर के ऐतिहासिक 52 बीघा तालाब पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को एसडीएम अरूण गिरी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सर्वे किया। इसको लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। तीन दिन में हल्का लेखपाल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बावन बीघा तालाब के चारो तरफ अतिक्रमण हो गया है। जिसको लेकर लगातार शिकायतें की जाती हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। पिछले दिनों डीएम कार्यालय में की गई शिकायत पर सोमवार को राजस्व टीम तालाब पर पहुंची। एसडीएम के अलावा सीओ एके मिश्रा, थाना प्रभारी अजीत श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल रजनीश बघेल, कानूनगो आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान तालाब पर अतिक्रमण का सर्वे किया गया। राजस्व टीम ने इस दौरान एक मजार की जमीन की पैमाइश भी किया। इसके पूर्व उच्च न्यायालय के निर्देश पर अधिकारियों की मौजूदगी में चकगुमानी गांव में सीमांकन की कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।