फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Income Tax raid at CA home in Ghaziabad 165 crore to Hong Kong and Singapore

IT Raid In Ghaziabad: गाजियाबाद में CA के घर IT का छापा, 165 करोड़ के फर्जी लेनदेन का खुलासा: केस दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 07:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 07:05 PM IST
सार

गाजियाबाद में आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां लगभग 165 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा किया है। इस मामले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Income Tax raid at CA home in Ghaziabad 165 crore to Hong Kong and Singapore
गाजियाबाद में IT का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की आगरा रीजनल की टीम ने गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में एक चार्टेड अकाउंटेंट के घर पर छापेमारी कर एक बड़े फर्जी लेनदेन के मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में लगभग 165 करोड़ रुपये के हेरफेर का पता चला है, जिसे हांगकांग और सिंगापुर सहित पांच देशों में भेजा जा रहा था।

विज्ञापन

गाजियाबाद में सीए के घर छापा
आयकर विभाग की आगरा यूनिट वन ने सोसायटी में स्थित चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) के घर पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों की जांच में करोड़ों रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह राशि हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में भेजी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीए और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में आयकर विभाग ने सीए और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। विभाग इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन लोग शामिल थे और इन पैसों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed