फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   300 people performed a collective Rudrabhishek.

Bhadohi News: 300 लोगों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

Mon, 24 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
300 people performed a collective Rudrabhishek.
ज्ञानपुर के हरिहर नाथ मंदिर पर सामूहिक रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : samvad
नगर स्थित सिद्ध पीठ बाबा श्री हरिहर नाथ मंदिर पर रविवार को भव्य रूप में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। जिसमें 300 श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजने लगे। सभी श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री दी गई थी। आचार्य पं. संतोष महराज ने मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत, गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और बिल्व पत्र से शिवलिंग का अभिषेक कराया गया। सामूहिक रुद्राभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हो गया। रुद्राभिषेक के पश्चात बाबा का विशेष शृंगार किया गया और महाआरती हुई। इसके बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी ब्रम्हजीत शुक्ला ने बताया कि सावन मास के उपलक्ष्य में एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर इस सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। इसमें ज्ञानपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान गिरजा शंकर तिवारी, मनोज अंबष्ट, विरेंदर बागी, शिवकुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed