Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
Support for one nation-one election in Bhadohi discussion in the seminar said the increased burden on the public will be reduced
{"_id":"6816240cb601d0ec640bcaee","slug":"video-support-for-one-nation-one-election-in-bhadohi-discussion-in-the-seminar-said-the-increased-burden-on-the-public-will-be-reduced-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन, गोष्ठी में हुई चर्चा, बोले जनता पर बढ़ा बोझ घटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन, गोष्ठी में हुई चर्चा, बोले जनता पर बढ़ा बोझ घटेगा
जिला पंचायत सभागार में एक सामाजिक संस्था की ओर से शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देश में एक साथ चुनाव कराने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में अल्पकालिक चुनाव खत्म होंगे। इससे जनता पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च का बोझ भी कम हो जाएगा।
बताया कि सरकार ने प्रस्ताव बनाकर आम जनता के बीच इसे भेजा है। जनता अगर चाहेगी तो इस बिल को पारित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1952 से लेकर 1967 तक एक चुनाव होते रहे, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपने निजी फायदे के लिए अल्पकालिक चुनाव कराना शुरू किया। एक राष्ट्र, एक चुनाव से खर्च कम होगा और 2047 तक राष्ट्र विकसित हो जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और संयोजक प्रेमशंकर तिवारी ने एक चुनाव के फायदे को गिनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।