{"_id":"6a760f85e9e381a35c0aa584","slug":"video-semradh-emerged-riding-palanquin-and-gave-darshan-to-devotees-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पालकी पर सवार होकर निकले सेमराध ने दिया भक्तों को दर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालकी पर सवार होकर निकले सेमराध ने दिया भक्तों को दर्शन; VIDEO
काशी-प्रयाग के मध्य स्थित सेमराध नाथ धाम से शुक्रवार को देवाधिदेव महादेव की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पावन पवित्र श्रावण मास मे निकाली गई पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच पालकी यात्रा सेमराध से गोपीगंज पहुंची। पूरे नगर में पुष्प वर्षा से महादेव का भव्य स्वागत व दर्शन-पूजन किया गया।
घंटा-घड़ियाल, ढोल-मृंदग की सुमधुर ध्वनि के बीच विकास खंड डीघ के प्रमुख धार्मिक स्थल सेमराधनाथ धाम से पालकी यात्रा निकाली गई l पालकी यात्रा 30 किमी भ्रमण कर कौलापुर होते हुए गोपीगंज पहुंची। यात्रा मिर्जापुर रोड होते हुए वापस लौट गई। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने पालकी पर जहां पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने आरती पूजन की। प्रमुख पुजारी राम प्रसाद पांडेय व सूर्यकांत पांडेय ने विधिवत पूजन कराया। ज्ञानपुर निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे, डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा, गोपीगंज पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने यात्रा में शामिल होकर बाबा की विधिवत आरती उतारी। कहा ऐसे पुनीत कार्य में शामिल होने का सौभाग्य मिलना बड़ी बात है। धर्म पथ पर चलने वाला व्यक्ति हमेशा सफल रहता है। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह, देवेश पांडेय, अमलदार सिंह, राजकुमार सिंह, प्रधान विवेक सिंह, अजीत सिंह, बनारसी सिंह, ठाकुरई आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।