{"_id":"6a4bccb35aeab0b0970647e9","slug":"video-saplings-planted-to-wish-national-president-akhilesh-long-life-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के दीर्घायु कामना को किया पौधरोपण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के दीर्घायु कामना को किया पौधरोपण, VIDEO
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चले रहे पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। सपा नेता राजेन्द्र दुबे और विधानसभा अध्यक्ष लालचन्द बिंद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने जंगलपुर, खानापुर, भगवानपुर और वहिदामोड़ पर पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिर्घायु जीवन की कामना की। राजेन्द्र दुबे ने कहा कि पौधरोपण जीवन का आधार है और पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए यह जरूरी है। मौके पर जावेद खान उर्फ मुन्ना, महेश यादव करिया पाल, रोहित तिवारी, अंकित पांडेय, शुभम यादव छात्रसंघ, लालचंद यादव सलीम, रामप्रताप यादव आदि रहे। इसी तरह औराई विधानसभा के चकवा चंदेल में सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव संदीप यादव मंकी, सपा नेत्री अंजनी सरोज, केशनारायण यादव व डॉ. नींबू लाल ने पौधरोपण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।