{"_id":"690f67540077c8dfb408ec66","slug":"video-samadhan-diwas-all-56-pending-revenue-cases-resolved-team-formed-in-bhadohi-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस...राजस्व के सभी 56 मामले लंबित, टीम गठित; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस...राजस्व के सभी 56 मामले लंबित, टीम गठित; VIDEO
ज्ञानपुर जिले के नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दाैरान 63 मामले आए, जिसमें से सात मामलों का माैके पर निस्तारण हो सका। यह सभी पुलिस से जुड़े मामले रहे जबकि राजस्व के सभी 56 मामले लंबित रह गए। जिनके निस्तारण के लि टीम गठित की गई। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने गोपीगंज कोतवाली में पहुंचकर जन शिकायतें सुनी। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न की जाए। दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जाए। डीएम ने राजस्व के बढ़ते मामलों को लेकर नाराजगी जताई। एसडीएम, तहसीलदार और कानूनगो को निर्देश दिया कि समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस में आने वाली शिकायतें मौके पर जाकर निस्तारित करें। अधिकतर मामले में लापरवाही की जाती है। शनिवार को जिन 56 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। वे सभी राजस्व से जुड़े रहे। ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने शिकायतें सुनी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि छह मामले आए, जिसमें दो का निस्तारण किया गया। चौरी में आए चार मामलों में एक भी निस्तारित नहीं हो सका। दुर्गागंज में सीओ राजीव सिंह और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां कुल पांच मामले आए। सभी राजस्व विभाग से जुड़े रहे। किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।