फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now land will be measured with a rover, not with a tape or chain.

Bhadohi News: अब फीता,चेन से नहीं रोवर से होगी जमीन की पैमाइश

Sun, 06 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Now land will be measured with a rover, not with a tape or chain.
भूमि विवादों के त्वरित समाधान और पारदर्शी जमीन की पैमाइश हो सकेगी। अब डिजी रोवर (जीएनएसएस) ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम तकनीक आधारित विशेष पैमाइश होगी। यह आधुनिक प्रणाली अत्यंत सटीक (मात्र तीन सेंटीमीटर तक की त्रुटि की गुंजाइश) है, जिससे भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड और सीमांकन बिना किसी मानवीय पक्षपात के संभव हो सकेगा। शनिवार को ज्ञानपुर तहसील में डीएम शैलेष कुमार ने मशीन का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की ही रहती हैं। जिसका निस्तारण संपूर्ण समाधान एवं समाधान दिवस में भी नहीं हो पाता। जमीन का मामला होने से पैमाइश करने जाने वाले राजस्व टीम को पक्ष और विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप भी सहना पड़ता। फीता और चेन से जमीन नापने के दौरान कई खामियां रह जातीं। ज्ञानपुर तहसीलदार अजय सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और कुछ लेखपालों को प्रशिक्षण मिला है। शेष को भी जल्द प्रशिक्षण मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed