{"_id":"674daf3f6274cd8b0d0a9b10","slug":"video-road-accident-in-bhadohi-car-hits-women-crossing-the-highway","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में सड़क हादसा, हाईवे पार कर रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में सड़क हादसा, हाईवे पार कर रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर सूफीनगर के पास एक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों महिलाएं सूफीनगर में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती अपने घर की किसी महिला को देखने जा रही थी । बताते चलें कि ऊंज थाना क्षेत्र के बेलहुआ गांव निवासी दूधनाथ यादव की पत्नी मैना देवी (50) और रमेश यादव की पत्नी चन्द्रावती देवी (38) एक साथ सूफीनगर जा रही थी। बताया जा रहा है कि उनके घर में ही किसी को सूफीनगर के एक निजी नर्सिंग होम में बच्चा हुआ था। उसे ही देखने के लिए दोनों महिलाएं साथ में जा रही थी। नर्सिंग होम दक्षिणी पटरी पर था। जहां पहुंचने के लिए वे उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन की तरफ आ रही थी। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी जा रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैना देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चन्द्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।